विज्ञापन

अगर आपको IAS बनना है तो आपमें होनी चाहिए ये 7 आदतें

भला कौन नहीं होगा जो IAS (Indian Administrative Service) अधिकारी बनने का सपना ना देखता हो. लेकिन IAS बनना इतना भी आसान नहीं है.

अगर आपको IAS बनना है तो आपमें होनी चाहिए ये 7 आदतें

भला कौन नहीं होगा जो IAS (Indian Administrative Service) अधिकारी बनने का सपना ना देखता हो. लेकिन IAS बनना इतना भी आसान नहीं है.इसके लिए सालों की मेहनत, लगन और आपकी सही आदतें व अनुशासन होना जरूरी है. जानें ऐसी ही 7 आदतों के बारे में, जो इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद कर सकती हैं. 

IAS बनना है तो आपमें होनी चाहिए ये 7 आदतें 

नियमित अध्ययन की आदत
IAS की तैयारी में लंबा समय लगता है. रोजाना निश्चित समय पर पढ़ाई करना जरूरी है. अगर अनियमित तरीके से पढ़ाई की जाए तो विषय समझ में नहीं आता और पुराना पढ़ा हुआ भी याद नहीं रहता. इसलिए धैर्य रखकर पढ़ाई करने से ही सफलता मिल सकती है. 

समय प्रबंधन करें 
समय प्रबंधन बहुत आवश्‍यक है. चूंकि इस परीक्षा में कई विषयों को कवर करना होता है इसलिए समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है. एक सही टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करें और उसे फॉलो करें. 

इन 5 वजहों से छात्र UPSC Civil Service Exam में हो जाते हैं फेल

अखबार पढ़ने की आदत
अखबार पढ़ने की आदत होनी चाहिए. IAS परीक्षा का अहम हिस्सा होता है करेंट अफेयर्स. रोजाना अखबार पढ़ने से समझ बढ़ती है और देश-दुनिया की जानकारी मिलती है. 

नोट्स बनाने की आदत
पढ़ते समय छोटे-छोटे नोट्स बनाना बहुत फायदेमंद होता है. इससे रिवीजन करना आसान हो जाता है और महत्वपूर्ण जानकारी याद रहती है. 

आत्म-मूल्यांकन 
आत्‍म-मूल्‍यांकन यानी Self-Assessment बहुत जरूरी है. समय-समय पर मॉक टेस्ट देना और तैयारी को जांचते रहें. इससे कमजोरियां सामने आती हैं और सुधार का मौका मिलता है. 

सकारात्मक सोच 
ये परीक्षा इतनी कठिन मानी जाती है कि इसे देते हुए असफलता मिल सकती है. ऐसे में सकारात्मक रहना और खुद पर विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है. 

स्वस्थ दिनचर्या 
सही समय पर सोना व जागना, नींद के पर्याप्‍त घंटे, सही खान-पान और नियमित व्यायाम एकाग्रता को बढ़ाते हैं. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com