विज्ञापन

प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी

How to get private security guard job: शहरों में तेजी से प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड की जरूरत बढ़ रही है. स्‍कूल-कॉलेज हो या मॉल , बैंक, ऑफिस हो या हाउसिंग सोसाइटी, फैक्ट्री हो या कोई भी बड़ा इवेंट, हर जगह प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड दिखते हैं.

प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी

How to get private security guard job: शहरों में तेजी से प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड की जरूरत बढ़ रही है. स्‍कूल-कॉलेज हो या मॉल , बैंक, ऑफिस हो या हाउसिंग सोसाइटी, फैक्ट्री हो या कोई भी बड़ा इवेंट, हर जगह प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड दिखते हैं. ये नौकरी का ऐसा विकल्‍प है जहां कम पढ़े-लिखे युवा भी रोजगार पा सकते हैं. जानें कैसे बनते हैं प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड और कितनी होती है सैलरी. 

कैसे बनते हैं प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड 

प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए सबसे पहले मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट होना चाहिए. ये काम सुरक्षा व जिम्‍मेदारी का होता है, इसलिए इसमें शरीर का फिट होना व दिमाग का शांत होना बहुत जरूरी है. प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड बनने के लिए आपको रजिस्टर्ड सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए आवेदन करना होता है. देश में कई लाइसेंस प्राप्त एजेंसियां हैं, जो समय-समय पर भर्ती निकालती रहती हैं. 

सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए आवेदन 

सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस जाकर बात कर सकते हैं और वहां उपलब्‍ध वैकेंसी के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन जॉब पोर्टल के माध्‍यम से एप्‍लाई कर सकते हैं. इस काम के लिए लोकल कॉन्टैक्ट या रेफरेंस के जरिए भी मौके मिल सकते हैं. 

कैसे बन सकते हैं भारतीय रेलवे में ड्राइवर, कितनी होती है सैलरी, मिलती हैं ये सुविधाएं

सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए योग्यता

सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए शैक्षिक योग्यता बहुत अधिक नहीं होती है. न्यूनतम शिक्षा 8वीं या 10वीं पास मांगी जाती है. किस तरह की सिक्‍योरिटी के लिए भर्तियां हो रही हैं, उसके अनुसार उम्र सीमा मांगी जाती है. शारीरिक फिटनेस के अलावा पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की जाती है. 

कितनी मिलती है सैलरी 

सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी में फ्रेशर को 10 हजार से 15 हजार प्रति माह मिल सकते हैं. अनुभवी होने पर तनख्‍वाह बढ़ सकती है. सुपरवाइजर या हेड गार्ड की सैलरी 30 हजार तक हो सकती है. इसके अलावा ओवरटाइम, नाइट शिफ्ट अलाउंस, रहने और खाने की सुविधा भी कई जगह दी जाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Private Security Guard Job, Security Guard Job, Security Guard Qualification, Security Guard Salary, Security Guard Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com