प्रतीकात्मक चित्र
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) एवं हरियाणा राज्य सरकार ने 274 विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेन्ट अभियान आयोजित किए. यह आयोजन 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए था. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 378 से अधिक उम्मीदवारों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोटिव, ब्यूटी एण्ड वैलनैस, आईटी-आईटीईएस, हैल्थकेयर, स्पोर्ट्स, रीटेल एवं सिक्युरिटी में नौकरी के लिए आवेदन किया था.
=============
अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे एनसीईआरटी की किताबें, वेबसाइट शुरू
CBSE Compartmental Result 2017: कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, Cbseresults.nic.in पर करें चेक
=============
बयान के अनुसार, प्लेसमेन्ट अभियान का आयोजन पांच स्थानों -जींद (हिसार), करनाल, अम्बाला, रोहतक और गुड़गांव में किया गया, जिसमें 21 जिलों के 100 स्कूलों को कवर किया गया. एनएसडीसी ने अपने एसएससी एवं प्रशिक्षण साझेदारों के माध्यम से 40 बड़े कॉरपोरेट नियोक्ताओं को इस पहल के साथ जोड़ा. इसमें मैक्स अस्पताल, वीएलसीसी, डॉ. आईटी, लिलिपुट, लवली सैलून, हीलर्स एट होम, विशाल मेगा मार्ट, पोर्टिया, निजा सिक्युरिटी, जी4एस, इजी डे, शॉपक्लूज, कैफे कॉफी डे, बिग बाजार, बजाज ऑटो फाइनेन्स, एसवी एड्यूस्पोर्ट्स और पास्को मारुति वर्कशॉप शामिल थे.
इस मौके पर एनएसडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनीश कुमार ने कहा, "हम स्कूली शिक्षा को उद्योग जगत के अनुसार प्रासंगिक व्यवसायिक शिक्षा के साथ जोड़ते रहे हैं और इसी के मद्देनजर हमने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ इस साझेदारी को 24 राज्यों के 7209 विद्यालयों तक विस्तारित किया है. यह साझेदारी उन उम्मीदवारों को नौकरी एवं आजीविका के अवसर प्रदान करेगी जो स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद औपचारिक शिक्षा का विकल्प चुनते हैं."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haryana Placement, Placement, Placement Drive, Placement Programme, Placement Season, Placements, Placement Agency, NSDC, Haryana State Government, Placement Drives