Happy Teacher's Day 2020: शिक्षक दिवस (Teachers' Day 2020) 5 सितंबर को हर साल मनाया जाता है. भारत के पहले उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक जाने माने विद्वान, शिक्षक, दार्शनिक और नेता थे. एक बार उनके कुछ विद्यार्थी और दोस्तों ने उनसे कहा कि, वह उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं. तब उन्होंने कहा था, "मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व महसूस होगा." डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिन को 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. आइए आपको बताते हैं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अहम बातें, जिनकी याद में हर साल मनाया जाता है शिक्षक दिवस.
Teacher's Day 2020: कब और कैसे शुरू हुआ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का सिलसिला? जानिए इसका इतिहास
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अहम बातें
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को थिरुथानी, तमिलनाडु में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था.
- वे एक इंटेलिजेंट छात्र थे. उन्होंने मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज से फिलोसॉफी की पढ़ाई की थी.
- डॉ. राधाकृष्णन ने मैसूर विश्वविद्यालय से कलकत्ता विश्वविद्यालय तक विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाया है.
- उन्हें आंध्र विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ-साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी नियुक्त किया गया था.
- साल 1930 में उन्हें शिकागो विश्वविद्यालय में तुलनात्मक धर्म में हैस्केल लेक्चरर के रूप में नियुक्त किया गया था.
- डॉ. राधाकृष्णन ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और 1948 में यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए.
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था.
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन 16 अप्रैल, 1975 को चेन्नई में हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं