विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

GSEB Result 2018: गुजरात बोर्ड ने जारी किए 12वीं साइंस के परीक्षा परिणाम

GSEB Class 12th Result 2018 की साइंस स्ट्रीम के नतीजों का ऐलान गुरुवार सुबह कर दिया गया. रिजल्‍ट GSEB.org पर चेक करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

GSEB Result 2018: गुजरात बोर्ड ने जारी किए 12वीं साइंस के परीक्षा परिणाम
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस के रिजल्‍ट gseb.org पर चेक किए जा सकते हैं
  • गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं
  • रिजल्‍ट ऑफिश‍ियल वेबसाइट www.gseb.org पर चेक किया जा सकता है
  • 1.35 लाख स्‍टूडेंट्स HSC परीक्षा में बैठे थे
नई द‍िल्‍ली: Gujarat Board HSC Science स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट का ऐलान कर दिया गया है. जिन स्‍टूडेंट्स ने साइंस स्‍ट्रीम से 12वीं की परीक्षा दी थी वे अपना रिजल्‍ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल साइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं. एक अनुमान के मुताबिक इस साल साइंस स्‍ट्रीम से लगभग 1.35 लाख स्‍टूडेंट्स HSC परीक्षा में बैठे थे.  जहां करीब 55 हजार स्‍टूडेंट्स ने मैथ्‍स ग्रुप से एग्‍जाम दिए वहीं 76 हजार स्‍टूडेंट्स बायोलॉजी ग्रुप से थे.

GSEB HSC Science Result 2018 कैसे चेक करें?
स्‍टेप 1: ऑफिश‍ियल वेबसाइट  www.gseb.org पर जाएं.
स्‍टेप 2: रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: ड्रॉप डाउन मेन्‍यू से अपने ग्रुप का चयन करें और फिर दी गई स्‍पेस में अपना 6 डिजिट वाला रोल नंबर डालें. 
स्‍टेप 4: स‍बमिट करने के बाद अपना रिजल्‍ट चेक करें. 

स्‍टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन उपब्‍लध कराए गए नंबरों की जांच ओरिजिनल मार्कशीट से करें. ओरिजिनल मार्कशीट बहुत जल्‍द स्‍कूलों में उपलब्‍ध होगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gseb Result, Gseb Result 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com