विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

GATE 2018 CCMT Counselling Schedule जारी, जानें पूरी जानकारी

CCMT के आधिकारिक ब्रोशर के अुनसार 'सहभागिता संस्थानों' में वर्णित संस्थानों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश सुनिश्चित होगा.

Also Read in
GATE 2018 CCMT Counselling Schedule जारी, जानें पूरी जानकारी
काउंसलिंग बेस्‍ड गेट 2018 CCMT का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शेड्यूल के अनुसार, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech), मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (March), मास्टर ऑफ प्लानिंग (MPlan) और मास्टर ऑफ डिज़ाईन (MDes) 2018 के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी. CCMT के आधिकारिक ब्रोशर के अुनसार 'सहभागिता संस्थानों' में वर्णित संस्थानों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश सुनिश्चित होगा. ग्रेजुएट एप्‍टीट्यूट टेस्‍ट इंजीनियरिंग 2018 का रिजल्‍ट 16 मार्च को घोषित किया गया था.
 
MP PEB Vyapam Patwari 2017 का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
 
GATE 2018 CCMT Counselling: ये हैं जरूरी डेट्स

ऑनलाइन अपनी पसंद का चयन करने की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी.

ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराने और फीस जमा कराने की लास्‍ट डेट 8 मई है.

अपनी पसंद बताने की लास्‍ट डेट 14 मई है.

अलॉटमेंट राउंड 20 मई से शुरू होगा.

अलॉटमेंट का दूसरा राउंड 28 मई को घोषित किया जाएगा.

अलॉटमेंट का तीसरा राउंड 10 जून को घोषित किया जाएगा.

प्रोविजनल एडमिशन इंफॉर्मेशन की फीस के तौर पर 10,000 रुपए का भुगतान आप अपने कंप्यूटर से नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या फिर ईचलान के माध्‍यम से 15 से 22 जून तक कर सकते हैं.

रिजल्‍ट 24 जून को घोषित किया जाएगा.

संस्थान में रिपोर्टिंग और इंस्टीट्यूट बैलेंस फीस जमा करने की डेट 25 से 28 जुलाई है.

रिजल्‍ट की दूसरी घोषणा 30 जुलाई को होगी.

NSR के लिए वैकेंसी की घोषणा 3 जुलाई को होगी.
 
RPVV स्‍कूलों के लिए 2 अप्रैल से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
 
नेशनल स्‍पोट राउंड (NSR)के लिए नया रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए आपको 42,200 रुपए देने होंगे, वहीं एससी,एसटी और पीडब्‍ल्‍यूडी के उम्‍मीदवारों को 11,700 रुपए देने होंगे. नए रजिस्‍ट्रेशन की डेट 4 से 16 जुलाई रखी गई है.

NSR के लिए अपनी पसंद बताने हेतु 4 से 20 जुलाई तक का समय दिया गया है.

NSR के लिए अपनी पसंद तय करने की लास्‍ट डेट 20 जुलाई है.

NSR में रजिस्‍टर्ड उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 17 से 20 जुलाई तक होगा.

NSR सीट आवंटन: 22 जुलाई

एनएसआर में सीट आवंटित करने वालों को 23 से 27 जुलाई तक रिर्पोट करना होगा.

कक्षाएं संबंधित संस्थान के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू हो जाएंगी.
 
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gate, CCMT Counselling, CCMT 2018 Dates, GATE 2018 Dates, CCMT Counselling Dates, CCMT Counselling Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com