विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

DU आज पहली कट ऑफ घोषित कर सकता है, छात्रों को कॉलेज नहीं आने को कहा गया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा करीब 70,000 सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी किये जाने की संभावना है.

DU आज पहली कट ऑफ घोषित कर सकता है, छात्रों को कॉलेज नहीं आने को कहा गया
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा करीब 70,000 सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी किये जाने की संभावना है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए महाविद्यालयों का चक्कर काटने के विरूद्ध चेतावनी दी है.

इस साल प्रवेश प्रक्रिया कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी तरह ऑनलाइन होगी. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विद्यार्थी 12 अक्टूबर दस बजे से प्रवेश के लिए आवेदन भर पाएंगे लेकिर पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. उन्हें महाविद्यालयों एवं विभागों का चक्कर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि उन्हें प्रवेश की अनुमति ही नहीं दी जाएगी.'' 

यह भी पढ़ें: DU Admission 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी की फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट कब होगी जारी, जानिए अहम जानकारी

डीयू में इस साल अब तक के सर्वाधिक 3.54 लाख से अधिक आवेदन आये हैं और अधिकारियों ने कहा कि इस साल पिछले साल से अधिक कट ऑफ जाने की संभावना है क्योंकि ज्यादा विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 90 फीसद से अधिक अंक हासिल किये हैं. ज्यादातर आवेदक इसी बोर्ड से हैं.

पिछले साल हिंदू कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स के लिए सर्वाधिक 99 फीसदी अंक था. लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए प्रोग्राम और साइकोलॉजी ऑनर्स में 98.75 फीसद अंक था. हिंदू कॉलेज में भौतिकी के लिए सर्वोच्च कट ऑफ 98.3 फीसद गया था. महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने कहा कि वे कट ऑफ को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.  
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University, University Of Delhi, DU First Cutoff, DU First Cutoff 2020, Delhi University Admission 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com