DU Admission 2017:
दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएच.डी, एम.फिल और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की तारीख बढ़ाकर सात जून कर दी है. इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने घोषणा की थी कि दाखिले की प्रक्रिया 31 मई से शुरू होगी. दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वविद्यालय आवेदन शेड्यूल को बदल सकता है.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की तारीख आगे बढ़ाए जाने की घोषणा की. पंजीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून होगी.
विश्वविद्यालय ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों (प्रवेश परीक्षा आधारित) में प्रवेश प्रक्रिया के शुरू होने की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.
इससे पहले विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट के रिजल्ट जारी होने के बाद ही पीजी और रिसर्च कोर्सिस के आवेदन लेने शुरू कर देता था. हर विभाग अपने अपने विषय और विभाग के लिए आवेदन स्वीकार करता है. यह संभावना है कि जिन छात्रों के अंडर ग्रेजुएट की परीक्षाएं अभी अपने अंतिम चरण में हैं उनके मद्देनजर पीजी और रिसर्च एडमिशन में देरी हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi University, Delhi University New Academic Session, Delhi University 2017, Delhi University 2017 Cut Off, Delhi University Admission, Delhi University Admission 2017, Pg Admission, PG Admission 2017