विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

DHSE Kerala ने जारी किए +2 के नतीजे, 83.75 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास

DHSE केरल बोर्ड क्लास 12वीं (+2) का रिजल्ट केरल डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक साइट dhsekerala.gov.in पर उपलब्ध है.

DHSE Kerala ने जारी किए +2 के नतीजे, 83.75 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास
केरल +2 के नतीजों का ऐलान सुबह 11 बजे किया गया
  • केरल +2 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं
  • रिजल्‍ट की घोषण पीआरडी चेंबर से सुबह 11 बजे हुई
  • रिजल्‍ट dhsekerala.gov.in पर चेक किया जा सकता है
नई द‍िल्‍ली: Kerala plus two result 2018 के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं. केरल डायरेक्‍टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) 12वीं (+2) के नतीज घोषित किए. रिजल्‍ट की घोषणा केरल सेक्रेटेरिएट के साउथ ब्लॉक में बने PRD चेम्बर से सुबह 11 बजे की गई. आपको बता दें कि पिछली बार की तुलना में DHSE ने इस बार पांच दिन पहले 12वीं के रिजल्‍ट की घोषणा कर दी.

इस बार कुल 3.69 लाख स्‍टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिनमें से 3.09 लाख सफल रहे हैं. यानी कि कुल मिलाकर पासिंग पर्सेंटेज 83.75 फीसदी रहा. कन्‍नूर में सबसे ज्‍यादा 86.75 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हुए. वहीं पठानमथिट्टा में सबसे कम 77.16 फीसदी स्‍टूडेंट्स ही परीक्षा में सफल हो पाए. मलापुरम में  A+ वाले स्‍टूडेंट्स की तादाद सबसे ज्‍यादा रही. इसके अलवा 79 स्‍कूलों में 100 फीसदी बच्‍चे पास होने में सफल रहे.

DHSE केरल बोर्ड क्लास 12वीं (+2) का रिजल्ट केरल डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है. सभी छात्र जो DHSE Kerala result 2018 देखना चाहते हैं वे Kerala DHSE की ऑफिशियल वेबसाइट  dhsekerala.gov.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  

इसके अलावा www.kerala.gov.in, www.keralaresults.nic.in, www.results.itschool.gov.in, www.cdit.org, www.examresults.kerala.gov.in, www.prd.kerala.gov.in, www.results.nic.in और www.educationkerala.gov.in पर भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है.

गौरतलब है कि केरल प्लस 2 के एग्‍जाम केरल, लक्षद्वीप, माहे (पुडुचेरी) और खाड़ी देशों में 7 मार्च से 28 मार्च 2018 के बीच कराए गए थे. इस परीक्षा में 4.6 लाख से ज्‍यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Result 2018, Kerala Plus Two Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com