Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी 31 अगस्त तक बंद रहेगी. हालांकि, सभी शैक्षणिक गतिविधियां यूनिवर्सिटी के अकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से चलेंगी. दरअसल, अनलॉक 3 (Unlock 3) की गाइडलाइन्स में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को 31 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी भी 31 अगस्त तक बंद रहेगी. लेकिन यूनिवर्सिटी के बंद रहने के दौरान सभी अकेडमिक एक्टिविटीज अकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक फॉलो की जाएंगी. वहीं, बीते कुछ समय पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने अकेडमिक कैलेंडर में कुछ बदलाव किए थे और गर्मियों की छुट्टियों को 9 अगस्त तक बढ़ा दिया था.
बता दें कि यूनिवर्सिटी ने हाल ही में बताया कि शैक्षणिक सत्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के मौजूदा छात्रों के लिए 10 अगस्त से शुरू किया जाएगा, जो अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में अपने तीसरे, पांचवें और 7वें सेमेस्टर में हैं और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में जो छात्र तीसरे सेमेस्टर में हैं. हालांकि, नए स्टूडेंट्स के लिए अकेडमिक सत्र कब शुरू किया जाएगा, इस बारे में यूनिवर्सिटी ने अभी जानकारी नहीं दी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
DU ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा था, "विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2020-2021 10 अगस्त से शुरू किया जाएगा. इसमें अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रमों के तीसरे, 5वें और 7वें सेमेस्टर और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों के तीसरे सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत होगी.” दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा था कि ये फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर लिया गया है.
वहीं, शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विश्वविद्यालय, फैकल्टी या विभाग की आवश्यक सेवाएं इस अवधि के दौरान खुली रहेंगी. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने एक पत्र जारी करके कहा है कि किसी भी फैकल्टी मेंबर, शिक्षक, शोधकर्ता या गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सभी एहतियाती के साथ शिक्षण संस्थान में उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं