विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

दिल्ली के इस स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में मारी बाजी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दो अन्य स्कूल शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रहे.

दिल्ली के इस स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में मारी बाजी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली के एक स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में बाजी मारी है.
  • दो अन्य स्कूल शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रहे.
  • एजुकेशन वर्ल्ड नामक शैक्षिक पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दो अन्य स्कूल शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रहे. दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. बयान में कहा गया है कि 'एजुकेशन वर्ल्ड' नामक शैक्षिक पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है, जिसमें सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10 द्वारका, पहले पायदान पर रहा. शिक्षाविदों, अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को उनके प्रयासों के लिये बधाई दी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, "द्वारका में दिल्ली सरकार के एक स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल चुना गया है. दो और स्कूलों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है. सभी अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों को बधाई. आप ही के प्रयासों ने आज दिल्ली को गौरवान्वित किया."

बयान में कहा गया है कि राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10, द्वारका को लगातार दूसरे वर्ष भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला. केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी मद्रास, चेन्नई; और कोझिकोड़ के नाडक्कवु का जीवीएचएसएस विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी बॉम्बे, पोवाई तीसरे स्थान पर रहे.

अन्य खबरें
CBSE से अलग दिल्‍ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड : मनीष सिसोदिया
चीन में 35 सालों में शिक्षकों की संख्या 80 फीसदी बढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Govt School, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com