विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

CBSE Class 10th Board Exams की डेटशीट जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है.

Also Read in
CBSE Class 10th Board Exams की डेटशीट जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई के इस ऐलान के बाद छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. दसवीं बोर्ड की परीक्षा होली के तुरंत बाद 5 मार्च 2018 से शुरू होगी. बोर्ड के मुताबिक, दसवीं की परीक्षा 5 पांच मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी और यह डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हो गई हैं. 

बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से आयोजित होंगी. वहीं, दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 28 मार्च 2018 को होगी. छात्र अब तैयारियां खूब जोर से कर सकते हैं और बोर्ड द्वारा जारी होने वाली सैंपल पेपर भी देख सकते हैं. बोर्ड की डेटशीट स्कूल के साथ-साथ छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

यह भी पढ़ें - CBSE Class 10th 12th Board Exams की Date Sheets जारी, इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

इस बार दसवीं की परीक्षा में 16,38,552 छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. सीबीएसई की ओर से निरंतर और व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) प्रणाली को अमान्य करने और बोर्ड परीक्षायें  फिर से शुरू कराने के निर्णय के बाद यह 10वीं की परीक्षा देने वाला पहला बैच होगा. 

बता दें कि बोर्ड के अधिकारियों ने पहले कहा था कि डेटशीट की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में की जाएगी. आपको बता दें कि प्रैक्टिकल एग्‍जाम जनवरी से शुरू होंगे और इसके अंक फरवरी में अपलोड किए जाएंगे. डेटशीट सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseacademic.in है.

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2018 की पूरी डेट शीट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE 10th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com