CBSE 10th and 12th Datesheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से अगले साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी दुरुस्त कर लें. कारण कि सीबीएसई जल्द ही बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करने वाला है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल दो महीने बाद यानी दिसंबर 2022 में जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड से अगले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 ( CBSE 10th datesheet 2023) और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 (CBSE 12th datesheet 2023) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने हाल में एक मीडिया संस्थान को बताया कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई परीक्षा की डेटशीट (CBSE exam datesheet 2023) दिसंबर 2022 में जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का सिलेबस सौ फीसदी पाठ्यक्रम पर आधारित होगा.
दिल्ली के स्कूलों में EWS के लिए एंट्री लेवल क्लासेस के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से
बता दें कि सीबीएसई (CBSE) ने इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को जारी करने के साथ अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथियों की ऐलान किया था. बोर्ड ने घोषणा की थी कि 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी.
GATE 2023 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
सैंपल पेपर वेबसाइट पर
हाल ही में सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का सैंपल पेपर (sample papers)जारी किया था. इसके साथ ही बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सीबीएसई मार्किंग स्कीम भी जारी की थी. अगले साल 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र सीबीएसई सैंपल पेपर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
कोविड-19 महामारी के कारण साल 2022 में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था. हालांकि अगले साल से बोर्ड परीक्षा एक ही टर्म में आयोजित की जाएगी.
JoSAA Counselling 2022: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, josaa.nic.in से कर सकेंगे चेक
IND vs SA 2nd T20I : गुवाहाटी में गरजा सूर्या का बल्ला, दुनियां के बल्लेबाज़ों को दिया नया चैलेंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं