विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

CBSE Board Datesheet 2018 जारी, 5 मार्च से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र CBSE Datesheet को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर भी जाकर देख सकते हैं. 

CBSE Board Datesheet 2018 जारी, 5 मार्च से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा
CBSE Datesheet: बोर्ड ने जारी किया परीक्षा की तारीख
  • होली के ठीक बाद शुरू होगी परीक्षा
  • प्रैक्टिस एग्जाम भी कराने को कहा गया
  • ऑनलाइन भी देखी जा सकती है डेटशीट
नई दिल्ली: CBSE Board ने 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी कर दी है. डेट शीट के अनुसार इस साल 5 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी. गौरतलब है कि छात्र बीते दो सप्ताह से डेटशीट जारी होने के इंतजार में थे. बोर्ड के अनुसार आगामी 10वीं व 12वीं की परीक्षा में तकरीबन 30 लाख छात्र बोर्ड की परीक्षा देंगे. बोर्ड ने सभी स्कूल को बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए प्रैक्टिस एग्जाम शुरू करने को कहा है. इस परीक्षा को मध्य जनवरी से शुरू कराने के साथ 31 जनवरी तक खत्म कराने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने शुरू की जेईई मुख्य परीक्षा 2018 के आवेदन सुधारने की प्रक्रिया

सीबीएसई बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं परीक्षा के लिए देश भर के 16.38 लाख छात्र ने पंजीकरण कराया है. वहीं 12वीं परीक्षा के लिए 11.86 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है. गौरतलब है कि 10वीं में बोर्ड की परीक्षा को वर्ष 2009 में खत्म कर दिया  गया था. डेट शीट के अनुसार इस साल 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म होगी.

10वीं की डेटशीट- छात्र अपने विषय के अनुसार डेटशीट जांच सकते हैं. 




VIDEO: एनसीईआरटी किताबों पर कोर्ट जाने की तैयारी


यहां से देख सकते हैं डेट शीट- बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर भी जाकर देख सकते हैं. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exams Date Sheets 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com