CBSE BOARD की 12वीं की परीक्षा कल से शुरू हो रही है.
- CBSE BOARD की 12वीं की परीक्षा कल से शुरू हो रही है.
- नई चीजों को याद करने के बाद पढ़ें पुरानी चीज.
- एक्जाम से पहले लें पूरी नींद.
नई दिल्ली:
CBSE BOARD की 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. छात्र परीक्षा की तारीख के नजदीक होने की वजह से अपनी तैयारी को आखिरी रूप देने में लगे हैं. लेकिन कई बार छात्र जानें-अनजानें ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा में मनचाहे अंक नहीं आते. आज हम आपको ऐसे ही 3 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको तैयारी के दौरान बचना चाहिए.
परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही छात्र उन टॉपिक्स को भी पढ़ने और याद करने की कोशिश करते हैं जिन्हे वह पहले छोड़ कर चल रहे थे. छात्रों को लगता है कि कहीं इन्ही टॉपिक्स से परीक्षा में सवाल न पूछ लिए जाएं. छात्रों का यह फैसला ही उन्हें खुद ब खुद एक दुविधा में फंसा देता है. इस वजह से कई बार छात्र पढ़ी गई चीजों को दोहराना भूल जाते हैं. छात्रों को चाहिए कि वह परीक्षा से कुछ दिन पहले सिर्फ पढ़ी गई चीजों के रिवीजन पर ही ध्यान दें. नई चीजें याद करने के चक्कर में वह पहले की पढ़ी गई चीजों को भी नहीं दोहरा पाते.
CBSE Admit Card 2018: परीक्षा में जाने से पहले इन बातों को जरूर जांचें
नींद पूरी न करना
परीक्षा के दबाव की वजह से छात्र दिन-रात एक करके पढ़ाई करना चाहते हैं. ज्यादा से ज्यादा सिलेबस को पूरा करने के चक्कर में वह जरूरत भर नींद भी नहीं लेते. छात्रों को लगता है कि वह इस समय जितना पढ़ेंगे उन्हें परीक्षा में उतना ही ज्यादा नंबर लाने में मदद मिलेगी. जबकि होता इसका उलट है. जानकारों की मानें तो कई बार नींद पूरी न करने की वजह से हर बीतते दिन के साथ छात्रों में पढ़ी गई चीजों को लेकर कंफ्यूजन बढ़ने लगता है.और इस वजह से उनके अंदर घबराहट शुरू हो जाती है. इन दिक्कतों से बचने के लिए जरूरी है कि छात्र परीक्षा की तैयारी करते हुए नींद से समझौता न करें. ऐसा करके ही वह परीक्षा में बेहतर कर पाएंगे.
CBSE Class 10 Board Exam 2018: सोशल साइंस में चाहिए अच्छे नंबर तो तैयारी के दौरान रखें इन 5 बातों का ध्यान
एनसीईआरटी की किताब जरूर पढ़ें
अकसर ऐसा देखा जाता है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले छात्र अपनी तैयारी को और पुख्ता करने के लिए अलग-अलग गाइड और किताबों को पढ़ते हैं. छात्रों को ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए. उन्हें चाहिए कि वह तैयारी के दौरान सिर्फ एनसीईआरटी की किताब ही पढ़ें.
EXAM की टेंशन न कर दे आपको बहुत बीमार, तनाव से बचने के लिए करें ऐसा
रिवीजन पर ज्यादा ध्यान नहीं देनापरीक्षा की तारीख नजदीक आते ही छात्र उन टॉपिक्स को भी पढ़ने और याद करने की कोशिश करते हैं जिन्हे वह पहले छोड़ कर चल रहे थे. छात्रों को लगता है कि कहीं इन्ही टॉपिक्स से परीक्षा में सवाल न पूछ लिए जाएं. छात्रों का यह फैसला ही उन्हें खुद ब खुद एक दुविधा में फंसा देता है. इस वजह से कई बार छात्र पढ़ी गई चीजों को दोहराना भूल जाते हैं. छात्रों को चाहिए कि वह परीक्षा से कुछ दिन पहले सिर्फ पढ़ी गई चीजों के रिवीजन पर ही ध्यान दें. नई चीजें याद करने के चक्कर में वह पहले की पढ़ी गई चीजों को भी नहीं दोहरा पाते.
CBSE Admit Card 2018: परीक्षा में जाने से पहले इन बातों को जरूर जांचें
नींद पूरी न करना
परीक्षा के दबाव की वजह से छात्र दिन-रात एक करके पढ़ाई करना चाहते हैं. ज्यादा से ज्यादा सिलेबस को पूरा करने के चक्कर में वह जरूरत भर नींद भी नहीं लेते. छात्रों को लगता है कि वह इस समय जितना पढ़ेंगे उन्हें परीक्षा में उतना ही ज्यादा नंबर लाने में मदद मिलेगी. जबकि होता इसका उलट है. जानकारों की मानें तो कई बार नींद पूरी न करने की वजह से हर बीतते दिन के साथ छात्रों में पढ़ी गई चीजों को लेकर कंफ्यूजन बढ़ने लगता है.और इस वजह से उनके अंदर घबराहट शुरू हो जाती है. इन दिक्कतों से बचने के लिए जरूरी है कि छात्र परीक्षा की तैयारी करते हुए नींद से समझौता न करें. ऐसा करके ही वह परीक्षा में बेहतर कर पाएंगे.
CBSE Class 10 Board Exam 2018: सोशल साइंस में चाहिए अच्छे नंबर तो तैयारी के दौरान रखें इन 5 बातों का ध्यान
एनसीईआरटी की किताब जरूर पढ़ें
अकसर ऐसा देखा जाता है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले छात्र अपनी तैयारी को और पुख्ता करने के लिए अलग-अलग गाइड और किताबों को पढ़ते हैं. छात्रों को ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए. उन्हें चाहिए कि वह तैयारी के दौरान सिर्फ एनसीईआरटी की किताब ही पढ़ें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CBSE, CBSE Exam, CBSE Board Exam, CBSE Board Exam 2018, CBSE Class 12, CBSE Class 12 Exam, Cbse 12 Board Exam, Cbse 12 Exam Date, Cbse Board Exam Date, Cbse Date Sheet