विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

CBSE की 12वीं परीक्षा 5 मार्च से, 21 को होंगे गणित के पेपर, यहां Download करें पूरी डेट शीट

12वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. CBSE ने बुधवार देर शाम अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी.12वीं कक्षा के गणित के पेपर 21 मार्च को होंगे. 

Also Read in
CBSE की 12वीं परीक्षा 5 मार्च से, 21 को होंगे गणित के पेपर, यहां Download करें पूरी डेट शीट
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. 12वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. CBSE ने बुधवार देर शाम अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी. सभी परीक्षा 10 बजे से शुरू होंगी. 12वीं कक्षा के गणित के पेपर 21 मार्च को होंगे. 

यह भी पढ़ें  : CBSE Class 10th Board Exams की डेटी शीट जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

12वीं कक्षा की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी. 12वीं में 11,86,144 छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी के मध्य से कराएंगे, जो 31 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी.

सीबीएसई 12वीं परीक्षा की पूरी डेट शीट 


बोर्ड की आधाकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर भी परीक्षा की पूरी डेटशीट निकाल सकते हैं. इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं और दायीं ओर 12वीं की परीक्षा की डेट शीट पर क्लिक करें. क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्मेट में टाइमटेबल आ जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE Board Exam 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com