गुजरात आयुर्वेद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान परिसर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान परिसर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

गुजरात आयुर्वेद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान परिसर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली:

Gujarat Ayurved University: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान परिसर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने संवाददाताओं से कहा कि यह आयुर्वेद के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व का पहला संस्थान होगा. उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिये संसद में एक विधेयक भी लाया जायेगा. जावड़ेकर ने बताया कि यह आयुर्वेद संस्थान के क्लस्टर के रूप में होगा.

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इसके तहत आयुर्वेद में स्नातकोत्तर शिक्षण एवं शोध संस्थान, श्री गुलाबकुंवरवा आयुर्वेद महाविद्यालय, इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद फर्मास्यूटिकल्स साइंस आदि भी शामिल है.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com