परीक्षा केंद्र की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
Bihar Board 10वीं और 12वीं का परिणाम अगले कुछ दिनों में घोषित करने वाला है. इसे लेकर बीते कुछ दिनों से बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर भी जारी है. सूत्रों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि BSEB (बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड) बिहार बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह तक जारी हो सकता है. हालांकि अभी तक परिणाम जारी करने को लेकर बिहार बोर्ड ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है.
यह भी पढ़ें: 14 मई तक आ सकते हैं बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
सूत्रों के अनुसार बोर्ड इस बार 30 मई तक दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकते हैं. इसे लेकर BSEB ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि इस बार फिर पहले की तरह ही लाखों छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं. जिन्हें अपने परिणाम का इंतजार है. BSEB ने छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा परिणाम ऑनलाइन भी जारी करने का फैसला किया है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाकर भी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मूल्यांकन में हो रही देरी, अप्रैल अंत से पहले परिणामों की उम्मीद नहीं...
परीक्षा परिणाम जारी होने को लेकर पहले भी कई तारीखें सामने आ चुकी हैं. गौरतलब है कि इससे पहले खबर आई कि इस बार बिहार बोर्ड के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह और 15 मई से पहले-पहले आ सकते हैं. लेकिन बाद में यह बात साफ हो गई कि परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अभी तक सभी कॉपियां जांची नहीं गई हैं. लिहाजा परिणाम घोषित होने में अभी कुछ और वक्त लगेगा.
VIDEO: यूपी बोर्ड ने जारी किया परिणाम.
ऐसे जांचे अपना परिणाम- छात्र अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर विजिट कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाते ही आपको साइंस और कॉमर्स रिजल्ट का लिंक दिखेगा. इस लिंक को क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपसे जुड़ी जानकारी मांगी जाएंगी. मसलन, आपका रोल नंबर व अन्य. यह जानकारी देते ही आपके सामने आपका परिणाम खुलकर आ जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar Board Result 2018