नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों में विसंगतियों अथवा गलतियों की सूचना देने के लिए आयोग ने सात दिन की समयसीमा तय कर दी है. अब उम्मीदवारों को सात दिन के भीतर इस बारे में आयोग को सूचना देनी होगी. आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाएं करवाई जाती हैं जिनमें हजारों छात्र शामिल होते हैं. आयोग आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा समेत कई अन्य परीक्षाएं आयोजित करवाता है.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का एक पत्र हाल में सार्वजनिक किया गया है जिसमें आयोग ने कहा है, ‘प्रत्येक परीक्षा के लिए सात दिन (एक हफ्ता) की समय सीमा तय कर दी गई है. इसका मतलब यह है कि परीक्षा के अगले दिन से लेकर सातवें दिन को शाम छह बजे तक का समय तय कर दिया है, इस दौरान उम्मीदवार परीक्षा में प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्नों के बारे में आयोग को सूचित कर सकते हैं.’
आयोग ने उदाहरण देते हुए बताया कि कि यदि परीक्षा एक मार्च को हुई है तो उम्मीदवार आठ मार्च को शाम छह बजे तक इस बाबत सूचित कर सकता है. इसमें यह भी कहा गया है कि सूचना केवल ऑनलाइन ही दी जा सकती है. डाक अथवा व्यक्तिगत तौर पर दिए जाने वाले अभिवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. और सात दिन की समयसीमा के बाद कोई भी अभिवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब यूपीएससी ने इस तरह की कोई समयसीमा तय की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UPSC Answer Key, UPSC Civil Services, UPSC Result, UPSC Question Paper, UPSC Mistakes, UPSC Mistakes In Question Paper, UPSC Report Mistakes In Question Paper