1 April In History: दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं. भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं, जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा. भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया. यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है. नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं.
अमेरिकी कंपनी एप्पल की बात करें तो यह परीकथा जैसी लगती है. एक अप्रैल 1976 को केलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनीक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल इंक की स्थापना की. शुरू में इसके नाम में कंप्यूटर शब्द भी जोड़ा गया था, लेकिन 9 जनवरी 2007 को इसके नाम से कंप्यूटर शब्द हटा लिया गया और स्टीव जाब्स ने पहला आई फोन बाजार में उतारा. राजस्व के हिसाब से एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनी और फोन निर्माण के क्षेत्र में भी इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देश दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1582 : फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई.
1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई.
1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया.
1869 : आयकर की शुरूआत की गई.
1869 : एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया.
1878 : कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया.
1882 : डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरूआत.
1889 : हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था.
1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया.
1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई.
1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना.
1935 : इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरूआत.
1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना. इसे बिहार से अलग करके बनाया गया.
1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म.
1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए.
1954 : कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना.
1956 : कंपनीज एक्ट को लागू किया गया.
1957 : दाशमिक मुद्रा :डेसिमल कोएनेज: की शुरूआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू.
1962 : मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया.
1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया.
1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत.
1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया.
1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की.
1978 : भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरूआत.
1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना.
1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरूआत.
2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया.
2010 : प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही देश में 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं