खास बातें
- सुब्रमण्यम ने कहा, भारत के अलावा इंडोनेशिया, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस और इटली की कंपनियां भारतीय जल उद्योग में निवेश की इच्छुक हैं।
मुंबई: देश के तेजी से बढ़ते जल उद्योग में भारतीय और विदेशी कंपनियों द्वारा 50हजार करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की उम्मीद है। उद्योग के एक विशेषज्ञ ने यह बात कही है। जल प्रबंधन साल्यूशन प्रदाता एवरीथिंगअबाउटवाटर :ईए वाटर: के मुख्य परिचालन अधिकारी एच सुब्रमण्यम ने कहा, भारत के अलावा इंडोनेशिया, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस और इटली की कंपनियां भारतीय जल उद्योग में निवेश की इच्छुक हैं। सुब्रमण्यम ने कहा कि भारतीय जल उद्योग उभर रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र की सालाना वृद्धि दर 18 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र से ही 50,000 करोड़ रुपये का निवेश होने कीन संभावना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निवेश से अगले तीन साल में दस लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।