यह ख़बर 14 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ओबामा का अमीरों पर कर लगाने का प्रस्ताव

खास बातें

  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बजटीय घाटा में कमी करने के लिए धनाढ़्यों पर कर लगाने तथा खर्चे में कटौती जैसे कई उपायों का प्रस्ताव किया है।
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बजटीय घाटा में कमी करने के लिए धनाढ़्यों पर कर लगाने तथा खर्चे में कटौती जैसे कई उपायों का प्रस्ताव किया है। ओबामा ने कहा, दिसंबर में मैंने धनाढ़्य अमेरिकी नागरिकों पर कर कटौती पर सहमति जताई थी, ताकि मध्यम वर्ग के लिए होने वाली कर वृद्धि को रोका जा सके। लेकिन हम हर करोड़पति और अरबपति के लिए 1,000 अरब डॉलर के बराबर कर कटौती का बोझ नहीं उठा सकते। इसीलिए मैंने इसे दोबारा नवीनीकरण करने से मना कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कर्ज में वृद्धि से देश में रोजगार पर असर पड़ेगा। साथ ही इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा और निवेश बाधित होगा। ओबामा द्वारा प्रस्तुत योजना में अगले 12 साल में बजटीय घाटे में 4,000 अरब डॉलर तक की कमी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल गठित राजकोषीय आयोग की सिफारिशों के आधार पर योजना तैयार की गई है। 2012 के बजट में उन्होंने घाटे में 1,000 अरब डॉलर की कमी किए जाने का प्रस्ताव किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हम मध्यम वर्ग और बुजुर्गों के हितों की रक्षा के साथ हर विभिन्न खर्चों को युक्तिसंगत बनाना चाहते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com