व्यापार घाटा पिछले 9 महीनों में सुधरा, मार्च के अंत तक 100 से 110 अरब डॉलर रहने का अनुमान

व्यापार घाटा पिछले 9 महीनों में सुधरा, मार्च के अंत तक 100 से 110 अरब डॉलर रहने का अनुमान

व्यापार घाटा मार्च के अंत तक 100 से 110 अरब डॉलर रहने का अनुमान- रिपोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

देश का व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2016-17 के पहले नौ महीनों में अपेक्षाकृत कम हुआ है. इससे पहले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले इसमें 25 प्रतिशत सुधार देखा गया है. मार्च के अंत तक यह 100 से 110 अरब डॉलर रह सकता है.

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान व्यापार घाटा 76.37 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि में 100.08 अरब डॉलर था.

केयर रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में व्यापार घाटा में 25 प्रतिशत का उल्लेखनीय सुधार हुआ. मौजूदा प्रवृत्ति को देखते हुए व्यापार घाटा 2016-17 में 100 से 110 अरब डॉलर रह सकता है.’’ रिपोर्ट के अनुसार निर्यात 2016-17 के पहले नौ महीनों में मामूली रूप से सकारात्मक दायरे में रहा जबकि आयात में लगातार करीब सात प्रतिशत की गिरावट आयी है.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के बारे में केयर रेटिंग्स ने कहा कि इस साल इक्विटी में एफपीआई प्रवाह सकारात्मक रहा. अब तक एफपीआई प्रवाह 2.5 अरब डॉलर रहा जबकि वहीं पिछले साल इसी अवधि में 2.7 की पूंजी निकासी हुई थी.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com