यह ख़बर 31 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टीसीएस को पछाड़ ओएनजीसी बनी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी हो गई है। ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को बढ़कर 2.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और उसने टीसीएस को पछाड़ शीर्ष स्थान हासिल किया।
मुंबई:

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी हो गई है। ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को बढ़कर 2.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और उसने टीसीएस को पछाड़ शीर्ष स्थान हासिल किया।

शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार बंद होने के समय ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 2,44,515 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। देश में सूचीबद्ध किसी भी कंपनी के बाजार पूंजीकरण के मामले में ओएनजीसी शीर्ष पर पहुंच गई है। कंपनी के शेयर में मंगलवार को 3.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं दूसरी ओर, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 2,42,822 करोड़ रुपये पर है। बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर मंगलवार को 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,240.65 रुपये पर पहुंच गया। 27 जुलाई को टीसीएस ने ओएनजीसी को पीछे छोड़ते हुए सबसे मूल्यवान कंपनी का गौरव हासिल किया था।