अमेरिका छोड़कर बाहर जाने वाली कंपनियों को ‘नतीजा’ भुगतना होगा : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका छोड़कर बाहर जाने वाली कंपनियों को ‘नतीजा’ भुगतना होगा : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की काम विदेश ले जाने का विचार करने वाली कंपनियों को आगाह किया है कि वे इसका ‘नतीजा’ सोचकर निर्णय करें. उन्होंने कहा है वह ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिसमें उनके लिए ‘कर्मचारियों को निकाल कर बाय-बाय’ करना मुश्किल होगा.

ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने साप्ताहिक भाषण में कहा कि वह कर व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी में लगे हैं. इससे अमेरिका में श्रमिकों और कंपनियों पर कर भार बहुत कम हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम अमेरिका में कारोबार करने को और आसान बनाना चाहते हैं...हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिसमें कंपनियों के लिए देश छोड़ना पहले से अधिक कठिन हो जाएगा. इसके नतीजे भुगतने होंगे.’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि अमेरिका में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हों और ये अवसर अच्छे हों.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com