टेक महिंद्रा छंटनी : 11 कर्मचारियों ने लेबर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

फोरम का कहना है कि महाराष्ट्र श्रम विभाग के अधिकारी इस मामले में मध्यस्थता करने में विफल रहे.

टेक महिंद्रा छंटनी : 11 कर्मचारियों ने लेबर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

प्रतीकात्मक फोटो

बेंगलुरु:

फोरम फोर आईटी एंपलाइज ने कहा कि टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) द्वारा की गई छंटनियों के कम से कम 11 विवाद श्रम अदालत में पहुंचे हैं.

पढ़ें- टेक महिंद्रा टॉप 20 ग्लोबल टेक सर्विस ब्रैंड में शामिल

फोरम का कहना है कि महाराष्ट्र श्रम विभाग के अधिकारी इस मामले में मध्यस्थता करने में विफल रहे जिसके बाद कम से कम मामले श्रम अदालत तक पहुंचे हैं.

पढ़ें- टेक महिंद्रा में छंटनी किए जाने पर FITE ने श्रमायुक्त से कहा- हस्तक्षेप करें, तत्काल आदेश जारी करें

फोरम के समन्वयक एलावर्सन राजा ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों ने औद्योगिक विवाद कानून की धारा 2ए क तहत याचिकाएं दायर की.

वीडियो- प्राइम टाइम इंट्रो- आईटी सेक्टर में छंटनी की तलवार


पिछले दिनों महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने टेक महिंद्रा में एक कर्मचारी को नौकरी से त्यागपत्र देने के तरीके पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी. इस संबंध में एक ऑडियो के वायरल होने के बाद टेक महिंद्रा के शीर्ष अधिकारियों ने भी क्षमा मांगी. इस ऑडियो में कथित तौर पर कंपनी के एक मानव संसाधन अधिकारी और कर्मचारी का वार्तालाप शामिल है. इसमें अधिकारी कर्मचारी से अगली सुबह तक इस्तीफा देने के लिए कह रहा है क्योंकि यह कंपनी के प्रबंधन का निर्णय है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com