यह ख़बर 28 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

चीन में 10 शीर्ष वैश्विक आईटी सेवा प्रदाताओं में शुमार टीसीएस

खास बातें

  • टीसीएस (चाइना) के मुख्य कार्यकारी क्यूईक्यूई डांग ने इसे टीसीएस के लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा, ‘हम अपने स्थानीय और बहुराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ अपने संबंधों का विस्तार करते रहेंगे।’
नई दिल्ली:

भारत की प्रमुख सूचना सेवा, परामर्श एवं व्यावसायिक समाधान सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की चीन में कार्यरत सहायक इकाई को वहां अपने क्षेत्र की दस शीर्ष वैश्विक कंपनियों में रख गया है।

टीसीएस की एक विज्ञप्ति के अनुसार चीन में अंतरराष्ट्रीय निवेश संवर्धन के काम में लगी राष्ट्रीय एजेंसी चाइना काउंसिल फॉर इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट प्रोमोशन (सीसीआईआईपी) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को देश में आईटी सेवाएं दे रही विश्व की शीर्ष दस कंपनियों में रखा है।

टीसीएस (चाइना) के मुख्य कार्यकारी क्यूईक्यूई डांग ने इसे टीसीएस के लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा, ‘हम अपने स्थानीय और बहुराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ अपने संबंधों का विस्तार करते रहेंगे।’ टीसीएस ने हाल में चीन के डालियान नगर में एक नया डेलीवरी सेंटर खोला जो वहां कंपनी का छठा केंद्र है जहां से वह सेवाएं प्रदान करती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

टाटा समूह की कंपनी टीसीएस 42 देशों में उपस्थित हैं और इसके साथ 2,38,500 आईटी एवं आईटी ऐवा कंसल्टैंट जुड़े हैं। 31 मार्च 2012 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की आय 10. 17 अरब डालर के बराबर रही।