यह ख़बर 25 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बाहरी स्रोत से कर्ज लेने के मामले में कर छूट की घोषणा जल्द

खास बातें

  • सरकार ने कहा कि वह जल्दी ही बाह्य स्रोत से लिए गए कर्ज पर ब्याज भुगतान पर कर मौजूदा 20 प्रतिशत घटाकर 5 प्रतिशत करेगी।
नई दिल्ली:

सरकार ने कहा कि वह जल्दी ही बाह्य स्रोत से लिए गए कर्ज पर ब्याज भुगतान पर कर मौजूदा 20 प्रतिशत घटाकर 5 प्रतिशत करेगी। यह कदम विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ाने के मकसद से उठाया जा रहा है।

वित्त मंत्रालय में सुयक्त सचिव थामस मैथ्यू ने कहा, ‘‘जैसा कि 2012-13 के बजट में घोषणा की गयी थी, स्रोत पर कर कटौती विथहोल्डिंग टैक्स को जल्दी ही उदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में कानून मंत्रालय में तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बाह्य स्रोत से लिए गए कर्ज ईसीबी पर दिए जाने वाले ब्याज पर लगने वाले कर की दर 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

घरेलू बाजार में उच्च ब्याज दर के बीच कम लागता वाला ईसीबी उद्योग जगत के लिए कोष का एक प्रमुख जरिया बन गया है।