यह ख़बर 02 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सुजुकी बाजार में लाई अपनी नई मोटरसाइकिल जिक्सर

नई दिल्ली:

सुज़ुकी टू−व्हीलर्स ने अपनी नई मोटरसाइकिल जिक्सर लॉन्च कर दी है। आमतौर पर सुज़ुकी की स्पोर्ट्स बाइक्स का प्रचलित नाम जिक्सर होता है। इस बार कंपनी ने उसी हिट नाम को अपने डेढ़ सौ सीसी मोटरसाइकिल में पेश किया है।

यही वजह है कि कंपनी का यह भी दावा है कि GSXR जैसे नामी स्पोर्ट्स बाइक की रेंज बनाने वाले इंजीनियरों ने इस इंजिन को बनाया है। सुज़ुकी जिक्सर में 154.9 सीसी का इंजिन लगा हुआ है जिससे अधिकतम ताक़त 14.6 बीएचपी की निकलती है। वहीं, टॉर्क का आंकड़ा 14 एनएम का है। इसमें लगा है पांच स्पीड का ट्रांसमिशन यानि पांच गियर वाली ये बाइक है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम क़ीमत रखी गई है 72199 रुपये।

अभी तक कंपनी के स्कूटरों का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहा है, लेकिन मोटरसाइकिलों के इलाक़े में बहुत क्रांतिकारी कुछ नहीं कर पाई थी कंपनी जैसा नाम अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल मार्केट में है। हालांकि, एंट्री सेगमेंट में कंपनी की हयाते का प्रदर्शन अच्छा रहा और अब कंपनी स्पोर्टी मोटरसाइकिलों के इलाक़े में पैर जमाना चाहती है।

कंपनी ने अपनी इनाज़ूमा को उतारा भी और सस्ता भी किया। जिक्सर पांच रंगों में उपलब्ध है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, कंपनी का दावा है कि उसकी नई टेक्नॉलजी जिसे वो एसईपी यानि सुज़ुकी इको पर्फ़ोमेंस का नाम दे रही है। वो बाइक को एक्सिलरेशन में तेज़ और किफ़ायत में बेहतर कर रही है। अब ये सब दावे हैं, इन्हें टेस्ट करके जल्द दावों को भी परखेंगे।