खास बातें
- रुपये की विनिमय दर में उल्लेखनीय गिरावट से कंपनी का घाटा बढ़ा है। इससे पूर्व, वित्तवर्ष 2012-13 की इसी तिमाही में कंपनी को 848.97 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
मुंबई: विंड टर्बाइन बनाने वाली सुजलॉन का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्तवर्ष 2013-14 के दौरान अप्रैल-जून तिमाही में 24.72 प्रतिशत बढ़कर 1,058.9 करोड़ रुपये रहा। रुपये की विनिमय दर में उल्लेखनीय गिरावट से कंपनी का घाटा बढ़ा है।
इससे पूर्व, वित्तवर्ष 2012-13 की इसी तिमाही में कंपनी को 848.97 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय 18.68 प्रतिशत घटकर 3,851.45 करोड़ रुपये रही, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 4,746.72 करोड़ रुपये थी।
समूह के वित्त मामलों के प्रमुख किरीट वगाडिया ने बयान में कहा कि रुपये की विनिमय दर में उल्लेखनीय गिरावट से कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।