शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 67 अंक लुढका

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख है.

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 67 अंक लुढका

प्रतीकात्मक इमेज

खास बातें

  • शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट
  • सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट पर
  • निफ्टी भी 22 अंकों की गिरावट पर
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 67.95 अंकों की गिरावट के साथ 33,387.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 22.80 अंकों की कमजोरी के साथ 10,299.45 पर कारोबार करते देखे गए. 

VIDEO: एक शुरुआत शेयर बाजार को समझने की...
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.2 अंकों की गिरावट के साथ 33426.59 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.65 अंकों की कमजोरी के साथ 10,324.90 पर खुला.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com