सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 122.59 अंकों की तेजी के साथ 29,681.77 पर और निफ्टी 38.05 अंकों की तेजी के साथ 8,952.35 पर बंद हुआ।          
          
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.69 अंकों की गिरावट के साथ 29,516.49 पर खुला और 122.59 अंकों या 0.41 फीसदी तेजी के साथ 29,681.77 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,740.63 के ऊपरी और 29,378.30 के निचले स्तर को छुआ।      
          
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,901.50 पर खुला और 38.05 अंकों या 0.43 फीसदी तेजी के साथ 8,952.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,966.65 के ऊपरी और 8,861.25 के निचले स्तर को छुआ।          
          
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 37.36 अंकों की गिरावट के साथ 10,771.08 पर और स्मॉलकैप 9.64 अंकों की तेजी के साथ 11,378.75 पर बंद हुआ।       
          
बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (3.14 फीसदी), तेल एवं गैस (1.55 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.08 फीसदी), तेज खपत उभोक्ता वस्तुएं (1.07 फीसदी) और  पूंजीगत वस्तुएं (0.82 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।     
     
बीएसई के धातु (0.21 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.11 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com