ओएनजीसी, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान में रहे. दूसरी ओर, आज टाटा स्टील, आयशर मोटर्स, सिप्ला, भारती एयरटेल और बीपीसीएल जैसी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का रुझान देखा गया, जिसकी वजह से इन कंपनियों के शेयर आज के टॉप गेनर में शामिल रहे.
अगर अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने शुक्रवार को शुद्ध रुप से 751.20 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं. बीते हफ्ते बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 131.56 अंक या 0.21 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ था.
वहीं, पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) को छोड़कर सेंसेक्स की टॉप-10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (M-Cap) में सामूहिक रुप से 42,173.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे अधिक लाभ में रहे. वहीं, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी भी लाभ कमाने वालो शेयरों में शामिल रहे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बीते हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,706.86 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,898.91 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, इंफोसिस का मार्केट कैप में 9,614.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,70,264.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जबकि टीसीएस का मार्केट कैप 9,403.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,22,781.79 करोड़ रुपये और अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 1,271.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,263.35 करोड़ रुपये हो गया.
इसके अलावा भारती एयरटेल के मार्केट कैप में भी वृद्धि हुई और यह 5,869.21 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,65,642.49 करोड़ रुपये पर आ गया. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 1,508.95 करोड़ रुपये बढ़कर 8,99,489.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बात करें तो इसका मार्केट कैप 1,383.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,37,841.73 करोड़ रुपये रहा.
वहीं, दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का मार्केट कैप 22,866.5 करोड़ रुपये घटकर 17,57,339.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में 4,757.92 करोड़ रुपये की गिरावटाई और यह घटकर 5,83,462.25 करोड़ रुपये हो गया.