मुंबई: शेयर बाजारों में आज गिरावट का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 25,519 और निफ्टी 82 अंक गिरकर 7,761 पर बंद हुआ।
सबसे अधिक गिरावट सूचना प्रौद्योगिकी, वाहन, टिकाउ उपभोक्ता, धातु तथा बैंक से जुड़े शेयरों में हुई। सूचकांक में पिछले चार सत्रों में 759.35 अंकों की तेजी दर्ज हुई। शेयर कारोबारियों ने कहा कि आम तौर पर हालिया लाभ पर मुनाफा वसूली, एशियाई बाजारों में कमजोर रुझान से बाजार का रुख प्रभावित हुआ।