मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 131.22 अंकों की तेजी के साथ 28,177.88 पर और निफ्टी 40.85 अंकों की तेजी के साथ 8,430.75 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.98 अंकों की गिरावट के साथ 28,018.68 पर खुला और 131.22 अंकों या 0.47 फीसदी तेजी के साथ 28,177.88 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,205.71 के ऊपरी और 27,921.34 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,378.40 पर खुला और 40.85 अंकों या 0.49 फीसी तेजी के साथ 8,430.75 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,438.10 के ऊपरी और 8,349.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 92.89 अंकों की तेजी के साथ 10,247.70 पर और स्मॉलकैप 120.57 अंकों की तेजी के साथ 11,337.96 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.54 फीसदी), वाहन (1.43 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.91 फीसदी), तेल एवं गैस (0.83 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई दो सेक्टरों धातु (0.55 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.15 फीसदी) में गिरावट रही।