क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद, मंगलवार को होगा अगला कारोबार

देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को क्रिसमस के मौके पर बंद हैं.

क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद, मंगलवार को होगा अगला कारोबार

प्रतीकात्मक इमेज

खास बातें

  • क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद
  • मंगलवार को होगा अगला कारोबार
  • इससे पहले शेयर बाजार में शुक्रवार को नियमित कारोबार हुआ
मुंबई:

देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को क्रिसमस के मौके पर बंद हैं. शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए मंगलवार, 26 दिसंबर को खुलेंगे. इससे पहले शेयर बाजार में शुक्रवार को नियमित कारोबार हुआ. सेंसेक्स 184.02 अंकों की मजबूती के साथ 33,940.30 पर और निफ्टी 52.70 अंकों की बढ़त के साथ 10,493.00 पर बंद हुआ.

VIDEO: शेयर बाजार के गुर : जानें कैसे काम करता है स्टॉक एक्सचेंज?
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 12.19 अंकों की बढ़त के साथ 33,768.47 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.00 अंकों की बढ़त के साथ 10,457.30 पर खुला.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com