यह ख़बर 30 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 14 अंक ऊपर

खास बातें

  • सेंसेक्स 14.10 अंकों की तेजी के साथ 20,005.00 पर और निफ्टी 5.85 अंकों की तेजी के साथ 6,055.75 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मामूली तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 14.10 अंकों की तेजी के साथ 20,005.00 पर और निफ्टी 5.85 अंकों की तेजी के साथ 6,055.75 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.90 अंकों की तेजी के साथ 20,014.80 पर खुला और 14.10 अंकों यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 20,005.00 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,073.46 के ऊपरी और 19,964.64 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सिप्ला (2.69 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.97 फीसदी), आरआईएल (1.87 फीसदी), टाटा स्टील (1.75 फीसदी) और विप्रो (1.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे गेल इंडिया (3.35 फीसदी), टाटा पावर (2.73 फीसदी), एलएंडटी (1.92 फीसदी), जिदल स्टील (1.61 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.53 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.10 अंकों की तेजी के साथ 6,065.00 पर खुला और 5.85 अंकों यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 6,055.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,071.95 के ऊपरी और 6,044.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 2.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,933.78 पर और स्मॉलकैप 15.21 अंकों की गिरावट के साथ 7,081.73 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 सेक्टरों में से 8 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.39 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.24 फीसदी), तेल एवं गैस (1.06 फीसदी), बैंकिंग (0.36 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

पांच सेक्टरों पूंजीगत वस्तु (1.24 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी), वाहन (0.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.18 फीसदी) और सार्वजविक कम्पनियां (0.07 फीसदी) में गिरावट रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 969 शेयरों में तेजी 1219 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, जबकि 828 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।