यह ख़बर 29 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में गिरावट, 112 अंक गिरा सेंसेक्स

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मंगलवार को रेपो दर और सीआरआर में कटौती करने बाद भी देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.45 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.90 पर और निफ्टी 24.90 अंकों की गिरावट के साथ 6,049.90 पर बंद हुआ।
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मंगलवार को रेपो दर और सीआरआर में कटौती करने बाद भी देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.45 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.90 पर और निफ्टी 24.90 अंकों की गिरावट के साथ 6,049.90 पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर और सीआरआर में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा से शेयर बाजारों में तत्काल उछाल देखी गई थी। सेंसेक्स दोपहर लगभग 12.23 बजे 74.82 अंकों की तेजी के साथ 20,178.17 पर और निफ्टी भी लगभग इसी वक्त 29.85 अंकों की तेजी के साथ 6,104.65 पर कारोबार करते देखे गए। लेकिन यह तेजी अधिक समय तक बरकरार नहीं रह पाई, और सूचकांक गिरावट की स्थिति में पहुंच गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 23.04 अंकों की गिरावट के साथ 20,080.31 पर खुला और 112.45 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 19,990.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,203.66 के ऊपरी और 19,970.05 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,064.70 पर खुला और 24.90 अंकों या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 6,049.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,111.80 के ऊपरी और 6,042.45 के निचले स्तर को छुआ।

रिजर्व बैंक द्वारा की गई कटौती के बाद ताजा रेपो दर 7.75 फीसदी हो गई। रेपो दर वह दर होती है, जिस पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को छोटी अवधि के कर्ज देता है। रेपो दर में कटौती के साथ ही रिवर्स रेपो दर भी घट कर 6.75 फीसदी हो गई। रिवर्स रेपो दर वह दर होती है, जिस पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों से उधारी लेता है।

रिजर्व बैंक ने सीआरआर को भी 25 आधार अंक घटाकर 4.00 फीसदी कर दिया। यह बैंकों की कुल जमा का वह अनुपात होता है, जो उन्हें रिजर्व बैंक के पास रखना होता है। सीआरआर में इस कटौती से बाजार में 18 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता पैदा होगी।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 39.91 अंकों की गिरावट के साथ 6,935.93 पर और स्मॉलकैप 65.11 अंकों की गिरावट के साथ 7,096.94 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 13 में से सिर्फ एक सेक्टर तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.70 फीसदी) में तेजी रही।