यह ख़बर 28 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 23 अंकों की तेजी

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.00 अंकों की तेजी के साथ 16,990.76 और निफ्टी 7.25 अंकों की तेजी के साथ 5,149.15 पर बंद हुए।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.00 अंकों की तेजी के साथ 16,990.76 और निफ्टी 7.25 अंकों की तेजी के साथ 5,149.15 पर बंद हुए।
 
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.82 अंकों की तेजी के साथ 16,985.58 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.05 अंकों की तेजी के साथ 5,148.95 पर खुले।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 3.96 अंकों की तेजी के साथ 6,055.46 पर और स्मॉलकैप 14.46 अंकों की तेजी के साथ 6,458.85 पर बंद हुए।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com