यह ख़बर 26 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 30 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.44 अंकों की तेजी के साथ 18,537.01 पर और निफ्टी 9.30 अंकों की तेजी के साथ 5,635.90 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.44 अंकों की तेजी के साथ 18,537.01 पर और निफ्टी 9.30 अंकों की तेजी के साथ 5,635.90 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67.79 अंकों की तेजी के साथ 18,574.36 पर खुला और 30.44 अंकों यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 18,537.01 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,590.33 के ऊपरी और 18,508.79 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.05 अंकों की तेजी के साथ 5,648.65 पर खुला और 9.30 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 5,635.90 बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,649.20 के ऊपरी और 5,623.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 65.92 अंकों की तेजी के साथ 6,663.34 पर और स्मॉलकैप 60.29 अंकों की तेजी के साथ 7,117.40 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 13 में से 9 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। चार सेक्टरों सार्वजनिक कम्पनियां (0.54 फीसदी), बैंकिंग (0.30 फीसदी), वाहन (0.30 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.24 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।