यह ख़बर 25 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 180 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 179.75 अंकों की तेजी के साथ 20,103.53 पर, और निफ्टी 55.30 अंकों की तेजी के साथ 6,074.65 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 179.75 अंकों की तेजी के साथ 20,103.53 पर, और निफ्टी 55.30 अंकों की तेजी के साथ 6,074.65 पर बंद हुआ।     

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.91 अंकों की तेजी के साथ 19,945.69 पर खुला और 179.75 अंकों यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 20,103.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,129.01 के ऊपरी और 19,928.11 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.15 अंकों की तेजी के साथ 6,024.50 पर खुला और 55.30 अंकों यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 6,074.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,080.55 के ऊपरी और 6,014.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 125.55 अंकों की तेजी के साथ 6,974.23 पर और स्मॉलकैप 72.87 अंकों की तेजी के साथ 7,142.71 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (4.42 फीसदी), वाहन (2.19 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.71), धातु (1.56 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.50 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।