यह ख़बर 24 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 16,000 से ऊपर आया

खास बातें

  • पिछले दो कारोबारी सत्रों में 235 अंक टूटने वाला सेंसेक्स गुरुवार को 274.20 अंक की तेजी के साथ 16,222.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए।
मुंबई:

डॉलर के मुकाबले रुपया में सुधार आने के बीच तेल व गैस और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी लौट आई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 16,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में 235 अंक टूटने वाला सेंसेक्स गुरुवार को 274.20 अंक की तेजी के साथ 16,222.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 85.75 अंक मजबूती के साथ 4,900 अंक से उपर 4,921.40 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि डालर के मुकाबले रुपया में मामूली सुधार और तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल की कीमतों में 7.54 रुपये प्रति लीटर की जबरदस्त वृद्धि किए जाने से बाजार की धारणा में सुधार आया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके अलावा, यूरोपीय शेयर बाजारों के मजबूती के साथ खुलने का भी स्थानीय बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।