यह ख़बर 23 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

निवेशकों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने से सेंसेक्स में तेजी

खास बातें

  • एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों और निवेशकों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 173 बढ़ गया।
मुंबई:

एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों और निवेशकों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 173 बढ़ गया।

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान 308 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 173.38 अंक अथवा 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 20,332.50 अंक पर पहुंच गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 51.20 अंक अथवा 0.85 फीसदी के सुधार के साथ 6,083.00 अंक पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों और निवेशकों द्वारा बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने के कारण शेयर बाजार में तेजी आई।