यह ख़बर 23 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 45 अंक ऊपर

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.04 अंकों की तेजी के साथ 20,026.61 पर और निफ्टी 5.80 अंकों की तेजी के साथ 6,054.30 पर बंद हुआ।
नई दिल्ली:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.04 अंकों की तेजी के साथ 20,026.61 पर और निफ्टी 5.80 अंकों की तेजी के साथ 6,054.30 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.47 अंकों की तेजी के साथ 19,997.04 पर खुला और 45.04 अंकों यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 20,026.61 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,058.07 के ऊपरी और 19,920.91 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। भारती एयरटेल (4.44 फीसदी), टाटा पावर (2.38 फीसदी), आईटीसी (1.37 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.02 फीसदी) और एचडीएफसी (0.92 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.43 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.98 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.54 फीसदी), गेल इंडिया (1.32 फीसदी) और बजाज आटो (1.24 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.35 अंकों की तेजी के साथ 6,052.85 पर खुला और 5.80 अंकों यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 6,054.30 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,069.80 के ऊपरी और 6,021.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 64.74 अंकों की गिरावट के साथ 7,025.31 पर और स्मॉलकैप 65.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,246.78 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों प्रौद्योगिकी (0.64 फीसदी), बैंकिंग (0.43फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.10 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.34 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (1.00 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.94 फीसदी), वाहन (0.83 फीसदी) और धातु (0.54 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 817 शेयरों में गिरावट और 1411 में तेजी दर्ज की गई, जबकि 811 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।