खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.17 अंकों की तेजी के साथ 17,852.95 पर और निफ्टी 26.55 अंकों की तेजी के साथ 5,390.00 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.17 अंकों की तेजी के साथ 17,852.95 पर और निफ्टी 26.55 अंकों की तेजी के साथ 5,390.00 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.98 अंकों की गिरावट के साथ 17,711.80 पर खुला और 0.49 फीसदी या 86.17 अंकों की तेजी के साथ 17,852.95 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,867.85 के ऊपरी और 17,677.38 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (2.49 फीसदी), एनटीपीसी (1.81 फीसदी), गेल इंडिया (1.66 फीसदी), भेल (1.41 फीसदी) और टीसीएस (1.41 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.43 फीसदी), जिंदल स्टील (3.13 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.00 फीसदी), टाटा स्टील (0.79 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.58 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 27.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,336.10 पर खुला और 0.50 फीसदी या 26.55 अंकों की तेजी के साथ 5,390.00 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,393.35 के ऊपरी और 5,332.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 16.54 अंकों की तेजी के साथ 6,176.30 पर और स्मॉलकैप 38.03 अंकों की तेजी के साथ 6,579.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.94 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी), बिजली (0.81 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.76 फीसदी) और बैंकिंग (0.58 फीसदी) में सबसे ज्यादा तेजी रही।
बीएसई के दो सेक्टरों धातु (1.48 फीसदी) और वाहन (0.05 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1574 शेयरों में तेजी और 1263 में गिरावट रही, जबकि 132 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।