Share Market : बिकवाली के दबाव में आए शेयर बाजार, सेंसेक्स 51,000 के लेवल से नीचे गिरा

Sensex, Nifty today: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में आ गए और सेंसेक्स 51,000 के लेवल के नीचे आ गया. वहीं, निफ्टी भी जैसे-तैसे 15,000 के लेवल पर बना हुआ है.

Share Market : बिकवाली के दबाव में आए शेयर बाजार, सेंसेक्स 51,000 के लेवल से नीचे गिरा

घरेलू शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक.

नई दिल्ली:

Stock Market Updates : इस कारोबारी हफ्ते की क्लोजिंग पिछले तीन दिनों की तेजी पर लगे ब्रेक के साथ हुई है. शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में आ गए और सेंसेक्स 51,000 के लेवल के नीचे आ गया. वहीं, निफ्टी भी जैसे-तैसे 15,000 के लेवल पर बना हुआ है. दोपहर बाद के कारोबार में गिरावट आ गई थी. सेंसेक्स आज दिन के रिकॉर्ड हाई से 1,283 अंक तक नीचे गिर गया.

क्लोजिंग पर सेंसेक्स में 487 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट देखी गई और इंडेक्स 50,792 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 144 पॉइंट गिरकर 15,031 के लेवल पर बंद हुआ. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज़, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा, HDFC, HDFC बैंक, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक में बड़ी गिरावट देखी गई.

मार्केट बंद होने तक लगभग 1335 शेयरों में तेजी और 1626 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई थी. सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की उछाल आने के साथ इंडेक्स 51,700 के लेवल के ऊपर खुला था, वहीं निफ्टी भी 15,300 के लेवल के पार खुला था. अगर सुबह 10.05 बजे के आंकड़े देखें तो सेंसेक्स 405.95 अंकों यानी 0.79 फीसदी की बढ़त लेकर 51,685.46 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 111.20 अंकों यानी 0.73 फीसदी की बढ़त लेकर 15,286.00 लेवल पर ट्रेड कर रहा था.