Share Market Today : रिकॉर्ड हाई छूकर नीचे आया Sensex, शेयर बाजार में हुई फ्लैट क्लोजिंग

Sensex, Nifty today: आज सेंसेक्स ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए 53,000 के आंकड़े के पार चला गया था, हालांकि, अंत तक इंडेक्स इस लेवल से काफी नीचे आ गया. निफ्टी ने भी आज 15,895.75 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा. 

Share Market Today : रिकॉर्ड हाई छूकर नीचे आया Sensex, शेयर बाजार में हुई फ्लैट क्लोजिंग

घरेलू शेयर बाजारों में मुनाफावसूली के चलते फ्लैट क्लोजिंग.

मुंबई:

Stock Markets Updates Today : मंगलवार को कारोबारी सत्र फ्लैट क्लोजिंग के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज़ के शेयरों में आज मुनाफावसूली देखी गई, जिसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव आया. हालांकि, आईटी और ऑटो शेयरों में बढ़त दर्ज हुई. आज सेंसेक्स ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए 53,000 के आंकड़े के पार चला गया था, हालांकि, अंत तक इंडेक्स इस लेवल से काफी नीचे आ गया. निफ्टी ने भी आज 15,895.75 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा. 

क्लोजिंग में सेंसेक्स में 14 अंक ऊपर चढ़कर 52,588 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 26 अंक ऊपर चढ़कर 15,773 के लेवल पर बंद हुआ.

निफ्टी के छह सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए हैं. ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है. आईटी और मेटल शेयरों में बाइंग दिखी. 

अगर ओपनिंग पर नजर डालें तो ग्लोबल बाजारों में तेजी से सपोर्ट पाकर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी. सेंसेक्स आज अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, वहीं निफ्टी भी 15,880 के ऊपर पहुंच गया. सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़, HDFC बैंक, ICICI बैंक, HDFC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति सुज़ुकी और एसबीआई में उछाल आई.

सुबह 10.16 पर सेंसेक्स 53,031.33 के लेवल पर पहुंच गया. इंडेक्स में जबरदस्त 456.87 अंकों यानी 0.87% की बढ़त आई है. वहीं, निफ्टी में 142.70 अंकों यानी 0.91% की उछाल आई और इंडेक्स  15,889.20 के लेवल पर पहुंच गया. ओपनिंग में सेंसेक्स 326.27 अंक चढ़कर कारोबार के दौरान सर्वकालिक उच्च स्तर 52,900.73 पर पहुंचा और निफ्टी 100.30 अंक बढ़कर 15,846.80 पर पहुंचा गया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एशियाई बाजारों में आज चार हफ्तों का सबसे बड़ा उछाल दिखा. MSCI पर 0.35 प्रतिशत की तेजी दिखी. जापान के निक्केई में सबसे ज्यादा 2.1 फीसदी की तेजी आई. साउथ कोरिया के कॉस्पी में 0.4 फीसदी और ऑस्ट्रेलियाई स्टॉक में 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई और चीनी स्टॉक 0.6 फीसदी बढ़े.