Share Market updates: शेयर बाजार ने सपाट नोट पर की कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

Share Market updates Today: एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने सोमवार को 1,593.83 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं.

Share Market updates: शेयर बाजार ने सपाट नोट पर की कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने सोमवार को 1,593.83 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं.

नई दिल्ली:

Share Market Updates: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बीच आज यानी 22 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट नोट पर खुले. आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex Today) 61.98 अंक गिरकर 61, 082.86 पर और निफ्टी 21.2 अंक गिरकर 18,138.75 पर खुला. हालांकि, कुछ ही समय बाद बाजार ने इस नुकसान की भरपाई कर ली. जिसके बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में रिकवरी देखी गई. सुबह 09:16 बजे  सेंसेक्स  66.57 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ  61211.41 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी (Nifty Today) 13.80 अंक या 0.08% की तेजी के साथ 18173.80 पर कारोबार करता दिखाई दिया.

आज के शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स में शामिल रहे. जबकि  टीसीएस, नेस्ले इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे बढ़कर 81.65 पर पहुंचा गया.

कल यानी हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार (Share Market) लाल निशान पर बंद हुआ था. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 518 अंकों के नुकसान के साथ 61144 के लेवल  पर और निफ्टी 147 अंक फिसलकर 18159 के लेवल पर बंद हुआ था.

वहीं, अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो और शंघाई के बाजारों में तेजी देखी गई. जबकि सियोल और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान डाऊ जोन्स में 0.13 फीसदी, एसएंडपी 500 (S&P 5000 में 0.39 फीसदी और नैस्डैक में 1.09 फीसदी की गिरावट आई. इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने सोमवार को 1,593.83 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं.