शेयर बाजार : कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई: देश के शेयर बाजारों के कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 136.48 अंकों की मजबूती के साथ 26,863.03 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 44.90 अंकों की बढ़त के साथ 8,280.95 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.08 अंकों की मजबूती के साथ 26811.63 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.65 अंकों की तेजी के साथ 8,262.70 पर खुला.