यह ख़बर 30 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक ऊपर

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.68 अंकों की तेजी के साथ 19,504.18 पर और निफ्टी 26.10 अंकों की तेजी के साथ 5,930.20 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.68 अंकों की तेजी के साथ 19,504.18 पर और निफ्टी 26.10 अंकों की तेजी के साथ 5,930.20 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105.33 अंकों की तेजी के साथ 19,492.83 पर खुला और 116.68 अंकों यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 19,504.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,622.68 के ऊपरी और 19,317.38 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (17.28 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.03 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.24 फीसदी), विप्रो (1.75 फीसदी) और कोल इंडिया (1.64 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एचडीएफसी (1.94 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (फीसदी 1.71), हिंडालको इंडिया (1.57 फीसदी), एलएंडटी (1.10 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.80 फीसदी)।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.50 अंकों की तेजी के साथ 5,932.60 पर खुला और 26.10 अंकों यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 5,930.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,962.30 के ऊपरी और 5,867.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 26.45 अंकों की तेजी के साथ 6,344.04 पर और स्मॉलकैप 19.02 अंकों की गिरावट के साथ 6,021.16 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (4.65 फीसदी), धातु (0.96 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.85 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के पांच सेक्टरों रियल्टी (1.07 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.47 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.44 फीसदी), बैंकिंग (0.33 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.32 फीसदी) में गिरावट रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1067 शेयरों में तेजी और 1271 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।